थाईलैंड भारतीय टूरिस्टों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला देश है। थाईलैंड अपनी खूबसूरत बीचों, शानदार मंदिरों और नाइटलाइफ के लिए काफी फेमस है। हर साल यहां लाखों भारतीय टूरिस्ट घूमने जाते हैं। भारतीयों के लिए यहां पहुंचना काफी आसान हो गया है। थाईलैंड भारत के काफी करीब है कुछ ही घंटों में यहां पहुचा जा सकता है। इसके साथ ही यहां पर भारतीयों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल की पॉलिसी है, जिससे यहां कोई दिक्कत नहीं होती है।
