जब भी हम किसी होटल में रुकते हैं, तो सबसे पहले कमरे की सुविधाएं देखते हैं—बेड की क्वालिटी, साफ-सफाई, टीवी, टेलीफोन, मिनरल वॉटर, वाई-फाई जैसी चीजें हमारी नजर में रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ज्यादातर होटलों के कमरों में घड़ी नहीं होती? न दीवार पर, न साइड टेबल पर—समय बताने वाला ये अहम उपकरण जानबूझकर वहां से गायब रहता है। ये कोई इत्तेफाक नहीं, बल्कि होटल इंडस्ट्री की एक सोच-समझकर बनाई गई रणनीति है। दरअसल, इसके पीछे मकसद है आपको समय के दबाव से दूर रखना ताकि आप पूरी तरह से रिलैक्स महसूस कर सकें।
