Get App

Air India Plane Crash: कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता ने नम आंखों से बेटे को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, Viral Video देख भावुक हो गए लोग

Ahmedabad Plane Crash: सुमीत सभरवाल लंदन जाने वाली एयर इंडिया के उस विमान के कैप्टन थे, जो 12 जून को अहमदाबाद में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। कैप्टन सुमीत सभरवाल के पिता पुष्करराज ने मंगलवार (17 जून) को मुंबई के पवई में अपने घर के बाहर अपने बेटे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 17, 2025 पर 11:38 AM
Air India Plane Crash: कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता ने नम आंखों से बेटे को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, Viral Video देख भावुक हो गए लोग
Ahmedabad Plane Crash: आंखों में आंसू भरकर और हाथ जोड़कर कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता ने अपने बेटे को अंतिम श्रद्धांजलि दी

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में पिछले सप्ताह क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान के पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता ने मंगलवार (17 जून) को मुंबई के पवई स्थित अपने घर के बाहर नम आंखों से अपने बेटे को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कैप्टन सभरवाल लंदन जाने वाली एयर इंडिया की उस दुर्भाग्यपूर्ण फ्लाइट को उड़ा रहे थे, जो 12 जून को अहमदाबाद में उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। आंखों में आंसू भरकर और हाथ जोड़कर कैप्टन सुमित सभरवाल के पिता ने अपने बेटे को अंतिम श्रद्धांजलि दी। सभरवाल ने अपने पिता से वादा किया था कि वह अपनी नौकरी छोड़ देंगे और पूरे समय उनकी देखभाल करेंगे।

एक अधिकारी ने बताया कि सभरवाल के पार्थिव शरीर को एक ताबूत में रखकर विमान से सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर लाया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद सभरवाल के परिवार के सदस्य शव को पवई के जल वायु विहार स्थित उनके आवास पर ले गए।

56 वर्षीय सभरवाल के कई दोस्त और रिश्तेदार तथा स्थानीय निवासी श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास के बाहर एकत्र हुए। व्यवसायी निरंजन हीरानंदानी और स्थानीय विधायक दिलीप लांडे उन लोगों में शामिल थे, जो सभरवाल को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे।

सुमित सभरवाल के पिता पुष्करराज सभरवाल और अन्य रिश्तेदारों को उन्हें श्रद्धांजलि देते देखा गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में पायलट के पार्थिव शरीर को लेकर शव वाहन चकला विद्युत शवदाह गृह के लिए रवाना हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें