Ahmedabad Plane Crash News: भारत आई ब्रिटेन की रहने वाली भूमि चौहान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुई एयर इंडिया की फ्लाइट छूटने पर भगवान और अपने भाग्य का शुक्रिया अदा कर रही हैं। वह भारी ट्रैफिक में फंसने की वजह से अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देरी से पहुंची थीं। गुजरात की भूमि चौहान मात्र 10 मिनट की देरी से बोर्डिंग गेट पर पहुंची। इस दौरान सिक्योरिटी ने लेट होने पर उन्हें वापस लौटा दिया। बाद में पता चला कि भूमि जिस एयर इंडिया की फ्लाइट में बैठने वाली थी, वो क्रैश हो गई। भूमि ने कहा कि वह लंदन जाने वाली उड़ान संख्या AI 171 में सवार होने से सिर्फ 10 मिनट से चूक गईं।
