गणेश चतुर्थी पर Air India ने मोदक से जीता सबका दिल, एयरलाइन के इस कदम की हो रही काफी तारीफ

Ganesh Chaturthi : एयर इंडिया के विमान में सफर करने वालों को एयरलाइन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर खास तरीके से शुभकामनाएं दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने इसकी तस्वीर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रही है

अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 9:24 PM
शेयर किया फोटो एयर इंडिया लाउंज का बताया जा रहा है

Ganesh Chaturthi  : त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और देश भर में इन दिनों गणेश चतुर्थी पर्व की धूम है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक भगवान गणेश की आराधना की जा रही है। गणेश चतुर्थी के इस पर्व में लोगों, हर जगह जिस चीज की सबसे ज्यादा मांग रहती है... वो भगवान गणेश का प्रिय मोदक। वहीं गणेश चतुर्थी के मौके पर एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को मोदक के रूप में ऐसा तोहफा दिया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर लोग एयर इंडिया के इस कदम की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

बता दें कि एयर इंडिया के विमान में सफर करने वालों को एयरलाइन ने गणेश चतुर्थी के मौके पर खास तरीके से शुभकामनाएं दी। एक सोशल मीडिया यूजर ने इसकी तस्वीर शेयर किया, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

शेयर किया फोटो एयर इंडिया लाउंज का बताया जा रहा है। इस फोटो में प्लेट में एक मोदक और एक लड्डू रखें हैं और इसके साथ एयर इंडिया का एक मैसेज वाला नोट भी है, जिसमें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी गई है। इस फोटो को एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, "एयर इंडिया लाउंज में आपका हार्दिक स्वागत है। सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं।" सोशल मीडिया पर आते ये ही तस्वीर तेजी से वायरल हो गई और लोग एयर इंडिया के इस कदम की तारीफ करने लगे। एक यूजर ने पोस्ट कर कहा, "गणेश चतुर्थी के इस पावन अवसर पर आपके इस कदम और मोदक के लिए एयर इंडिया का धन्यवाद। गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!"

बता दें कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 27 अगस्त से शुरू होगा और दस दिनों तक चलेगा। महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में इसका खास महत्व है। इन दिनों लोग अपने घरों और पंडालों में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करते हैं, जिन्हें फूलों, लाइटों और मिठाइयों से सजाया जाता है।

'15,000 भी बचत नहीं हो रही' 26 लाख कमाने वाला शख्स खर्चों से परेशान, बोला- पत्नी से नहीं मिलती कोई मदद, सारा बोझ अकेले उठाता हूं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।