Get App

Air India Plane Crash: शादी के दो दिन बाद लंदन लौट रहे थे 26 साल के भाविक, एयर इंडिया विमान हादसे में गई जान

Ahmedabad Plane Crash: दरअसल, भाविक बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के उस विमान में सवार 242 लोगों में शामिल थे, जो उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में विश्वास कुमार रमेश नाम के एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2025 पर 8:27 PM
Air India Plane Crash: शादी के दो दिन बाद लंदन लौट रहे थे 26 साल के भाविक, एयर इंडिया विमान हादसे में गई जान
दरअसल, भाविक बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के उस विमान में सवार 242 लोगों में शामिल थे, जो उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में विश्वास कुमार रमेश नाम के एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई।

26 साल के भाविक माहेश्वरी ने दो दिन पहले गुजरात के वडोदरा में साधारण ‘कोर्ट मैरिज’ की थी, क्योंकि उन्हें लंदन लौटना था, जहां वह नौकरी करते थे। भाविक के माता-पिता ने योजना बनाई थी कि जब उनका बेटा अगली बार भारत आएगा, तो वे उसकी शादी की खुशी में एक भव्य पार्टी देंगे। हालांकि, उनकी यह ख्वाहिश अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी।

दरअसल, भाविक बृहस्पतिवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के उस विमान में सवार 242 लोगों में शामिल थे, जो उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में विश्वास कुमार रमेश नाम के एक यात्री को छोड़कर बाकी सभी 241 लोगों की मौत हो गई।

भाविक के पिता अर्जुन माहेश्वरी ने मीडिया को बताया कि जब उनका बेटा दो हफ्ते पहले छुट्टियां मनाने के लिए वडोदरा आया, तब परिवार ने उसकी शादी कराने का फैसला किया।

माहेश्वरी ने कहा, “भाविक के वडोदरा आने पर हमने उसकी शादी तय कर दी।” उन्होंने बताया कि दोनों की बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे के आसपास आखिरी बार बातचीत हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें