गुरुवार को अहमदाबाद में जो हुआ, उसने पूरे देश को झकझोर दिया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 लंदन के लिए उड़ान भर रही थी, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद वह एक रिहायशी इलाके में क्रैश हो गई। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें सिर्फ एक यात्री जिंदा बच पाया। बाकी सभी – यात्री, क्रू मेंबर, छात्र, डॉक्टर – सब हमेशा के लिए खामोश हो गए। जहां विमान गिरा, वहां आग इतनी भयानक थी कि तापमान 1,000 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। कोई चीख तक न निकाल सका। आसपास के कुत्ते और पक्षी तक उस लपट से नहीं बच पाए। राहत और बचाव टीमों को सिर्फ राख और जले हुए मलबे मिले।
