अमेजन के रहस्यमयी और घने जंगलों ने वैज्ञानिकों के सामने एक और अनूठा वैज्ञानिक चमत्कार पेश किया है। ब्राजील और दूसरे देशों के रिसर्चर्स ने पश्चिमी अमेजन के बाढ़ प्रभावित जंगलों में मेंढक की एक पूरी तरह से नई और अनाम प्रजाति की खोज की है। इस मेंढक की प्रजाति का नाम एडेनोमेरा वारसेना (Adenomera varcena) रखा गया है। इसे ब्राजील के पश्चिमी एक्रे राज्य में अपर जुरुआ नदी क्षेत्र में क्रुजेरो डो सुल के पास स्थित मोआ और क्रोआ नदियों के नजदीकी वन क्षेत्रों से खोजा गया है।
