Elephant Maya: रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी की पहल पर गुजरात स्थित वन्यजीव संरक्षण केंद्र 'वंतारा' ने केरलम की 18 महीने की बीमार हथिनी 'माया' को बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब उसका विशेष इलाज शुरू हो चुका है। यह हाथी का बच्चा अब अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता। उसके आगे के दोनों पैरों में फ्रैक्चर हैं। गंभीर रूप से बीमार 'माया' को विशेष इलाज के लिए 5 नवंबर को केरलम से एयरलिफ्ट कर जामनगर स्थित Vantara के अत्याधुनिक अस्पताल पहुंचाया गया। 'माया' की हालत बेहद नाजुक है।
