Simhachalam Temple Wall Collapse: श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर की ढह गई दीवार, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई जख्मी

Andhra Pradesh Simhachalam Temple Wall Collapse: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सिंहाचलम स्थित श्री वराहालक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। यह दुखद हादसा बुधवार तड़के चंदनोत्सव के दौरान हुआ। भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मंदिर परिसर में हाल ही में बनी एक दीवार ढह गई

अपडेटेड Apr 30, 2025 पर 9:24 AM
Story continues below Advertisement
Andhra Pradesh Simhachalam Temple Wall Collapse: मंदिर की एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। श्री वराहलक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर की एक दीवार गिरने से 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। मृतकों में 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। भारी बारिश की वजह से यह हादसा हुआ है। मंदिर में चंदनोत्सवम के दौरान 20 फीट का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए हैं। जिला कलेक्टर हरेंद्र प्रसाद ने बताया कि एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

इस घटना ने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच दहशत फैल गई है। इस मंदिर को सिंहाचलम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर में भक्तों की भीड़ हमेशा बनी रहती है। बताया जा रहा है कि दीवार नई बनी थी। बारिश की वजह से मिट्टी ढीली हो गई। यह हादसा रात करीब 2.30 बजे हुआ।

भारी बारिश के बाद हुआ हादसा


हादसा सुबह करीब 2:15 बजे सिम्हाचलम की पहाड़ी पर हुआ। भारी बारिश के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान 300 रुपये के टिकट की कतार के लिए बनाई गई एक नई दीवार का हिस्सा अचानक ढह गया। दीवार के मलबे में दबने से मौके पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। बचाव दल ने मलबे से 7 शव बरामद किए और घायलों को सुरक्षित निकाला। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। लिहाजा राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानिए क्या है सिम्हाचलम मंदिर का चंदनोत्सव?

चंदनोत्सव सिम्हाचलम मंदिर का एक प्रमुख वार्षिक उत्सव है। जिसमें लाखों श्रद्धालु भगवान वराहालक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी के 'निजरूप' दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दिन भगवान की मूर्ति को चंदन से ढका जाता है। श्रद्धालु इस पवित्र अनुष्ठान का हिस्सा बनने के लिए देश के कई हिस्सों से आते हैं। इस साल मंदिर प्रशासन ने करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद जताई थी।

Kolkata Fire: कोलकाता के होटल की बिल्डिंग से कूदने लगे लोग, लगी भीषण आग, 15 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।