Kolkata Fire: कोलकाता के होटल की बिल्डिंग से कूदने लगे लोग, लगी भीषण आग, 15 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

Kolkata Hotel Fire: कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में रात में एक होटल में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई है। आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि, अंदर अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है

अपडेटेड Apr 30, 2025 पर 8:24 AM
Kolkata Hotel Fire: प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए विशेष टीम बनाई है। नेताओं ने फायर सेफ्टी नियमों की सख़्त निगरानी की मांग की है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक होटल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस आग की लपटों से 15 लोगों की मौत हो गई है। लोग अपनी जान बचाने के लिए होटल की खिड़की और बालकनी से कूदने लगे। इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में मछुआ फलमंडी के पास स्थित ऋतुराज होटल में मंगलवार रात आग लग गई है। आग लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी भी राहत और बचाव कार्य जारी है। आग लगने की यह घटना रात करीब 8.15 बजे की बताई जा रही है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। कई लोग खिड़कियों और इमारत की संकरी दीवारों से बचकर भागने की कोशिश करते देखे गए। चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश में दो लोग घायल हो गए।

आग कैसे लगी? जांच पड़ताल शुरू


कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि राहत और बचाव कार्य में जुटी टीमों ने 15 शव बरामद किए हैं। कई लोगों की जान बचाई गई है। टीमों ने आग पर काबू पा लिया है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना पर कई नेताओं ने दुख जताया है और राज्य सरकार से पीड़ितों को मदद पहुंचाने की अपील की है। कोलकाता के होटल में लगी आग इतनी भीषण थी कि लोग जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूद पड़े।

बीजेपी ने की राज्य सरकार से यह अपील 

केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने राज्य सरकार से फौरन कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने प्रभावित लोगों को बचाने और उन्हें जरूरी मदद देने की बात कही। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए फायर सेफ्टी के नियमों का सख्ती से पालन करने की बात भी कही। उन्होंने X पर लिखा, मैं राज्य प्रशासन से आग्रह करता हूं कि प्रभावित लोगों को तुरंत बचाया जाए, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उन्हें जरूरी मेडिकल और जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इसके अलावा मैं भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं को रोकने के लिए फायर सेफ्टी के नियमों की समीक्षा और सख्त निगरानी करने की अपील करता हूं।

Viral video: सोशल मीडिया पर छाया देसी माइंड, एक कढ़ाई में दिखा दिया किचन का मास्टरप्लान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।