Viral video: सोशल मीडिया पर छाया देसी माइंड, एक कढ़ाई में दिखा दिया किचन का मास्टरप्लान

Viral video: भारत में जुगाड़ के मामले में क्रिएटिविटी की कोई सीमा नहीं है। हाल ही में वायरल एक वीडियो में शख्स ने एक ही कढ़ाई में रोटी और सब्जी तैयार कर डाली। उसने आटे से कढ़ाई में पार्टिशन बनाकर दोनों चीजें साथ पकाईं। ये तरीका मजेदार होने के साथ मेहनत और समय दोनों बचाता है

अपडेटेड Apr 29, 2025 पर 3:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Viral video: इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने ऐसा कमाल दिखाया है कि लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं।

अगर जुगाड़ को एक कला माना जाए, तो भारत इसके उस्तादों का देश है। यहां हर गली-मोहल्ले में आपको ऐसे टैलेंटेड लोग मिल जाएंगे, जो मामूली चीजों से बड़ा कमाल कर दिखाते हैं। कोई टूटी कुर्सी से बाइक बना देता है, तो कोई बोतल से कूलर। हमारे देश में "काम कैसे होगा?" से ज्यादा चलन में है – "जुगाड़ से हो जाएगा!" ऐसा ही एक मजेदार और अनोखा जुगाड़ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे – वाह भाई वाह। इसमें एक शख्स ने रसोई के दो सबसे आम काम रोटी बनाना और सब्जी पकाना एक ही बर्तन में निपटा दिए।

ये वीडियो सिर्फ हंसाता नहीं, बल्कि सोचने पर मजबूर कर देता है कि आइडिया का खेल वाकई हमारे देसी दिमाग में खूब चलता है। अब इस वीडियो ने लोगों को एंटरटेनमेंट के साथ देसी इनोवेशन की झलक भी दिखाई है।

एक कढ़ाई में दो काम


इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने ऐसा कमाल दिखाया है कि लोग दांतों तले उंगली दबा रहे हैं। वीडियो में वो एक ही कढ़ाई में रोटी और सब्जी दोनों बना रहा है। आमतौर पर हम रोटी के लिए तवा और सब्जी के लिए कढ़ाई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस शख्स ने दोनों काम एक ही बर्तन में निपटा दिए।

कैसे किया ये कारनामा?

इस अनोखे जुगाड़ का राज है ‘आटे की दीवार’। जी हां, शख्स ने कढ़ाई के बीचों-बीच आटा लगाकर उसका पार्टिशन कर दिया। एक तरफ सब्जी बन रही है और दूसरी तरफ चिमटे से रोटी सेंकी जा रही है। सोचिए, ना अलग बर्तन झूठे हुए, ना ज्यादा गैस जली, और समय भी बच गया!

यूजर्स ने क्या कहा

@HasnaZaruriHai नामक एक्स अकाउंट पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही। कैप्शन में लिखा है – “ये टेक्नोलॉजी भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।” इस वीडियो को अब तक 1.42 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा – “कितने तेजस्वी लोग हैं”। दूसरे ने कमेंट किया – “क्या टेक्निक है भाई!” वहीं एक यूजर ने लिखा – “कमाल कर दिया, मेहनत और बर्तन दोनों की बचत”।

Green levy : अब दिल्ली में पुरानी गाड़ी पडे़गी महंगी, पुरानी गाड़ियों पर ग्रीन लेवी लगाने का प्रस्ताव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।