असम के शिवसागर जिले में बाढ़ के बीच इंसानियत की एक भावुक तस्वीर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी जान जोखिम में डालकर गर्दन तक भरे पानी में उतरता दिखाई दे रहा है। वह एक डरे हुए बछड़े को अपनी बाहों में उठाकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की कोशिश करता है। आसपास मौजूद लोग भी उसकी मदद करते नजर आते हैं।
