Barbie Dream Team: पूरी दुनिया में बार्बी डॉल का अपना अलग रुतबा ही नहीं, एक अलग संसार भी है। ये डॉल लड़कियों के बचपन की यादों का सबसे प्यारा हिस्सा है। इस साल इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर इस डॉल ने अपनी ड्रीम टीम बनाई है, जिसमें दुनियाभर की 8 महिला आइकॉन को शामिल किया है। इन आइकॉन में एक भारतीय नाम भी शामिल है। ये प्रेरणादयक शख्सियत कोई और नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना हैं।
बार्बी निर्माता कंपनी मैटल ने इंटरनेशनल विमेंस डे से पहले स्मृति मंधाना को एक अनोखी बार्बी डॉल से सम्मानित किया है। स्मृति को बार्बी की पहली ड्रीम टीम में शामिल किया गया है। वह दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्हें उनके सफर से प्रेरित एक अनोखी बार्बी डॉल मिली है। यह घोषणा गुरुवार, 5 मार्च को की गई। इंटरनेशनल विमेंस डे हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। कंपनी के मुताबिक, इस पहल का मकसद उन महिलाओं को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में मुश्किलों को पार करते हुए खास मुकाम बनाया है।
बार्बी की ड्रीम टीम में 8 वुमेन आइकन
बार्बी की इस ड्रीम टीम में टेनिस की महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, एस्ट्रोनॉट केली गेरार्डी, रेसिंग ड्राइवर रेजिना सिरवेंट अल्वाराडो, इंग्लैंड की फुटबॉलर क्लो केली, सिंगर हेलेन फिशर, क्लाइंबर जोया स्कुबिस और सर्फर स्टेफनी गिलमोर शामिल हैं।
रिटेल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं
इंस्टा पर शेयर की भावुक पोस्ट
मंधाना ने कहा, “अब भी इस पल पर यकीन करने की कोशिश कर रही हूं… अपनी यात्रा से प्रेरित एक अनोखी @Barbie डॉल को देखना कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने बड़े होकर भी कभी सोचा भी नहीं था। क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है, और अगर मेरी कहानी किसी एक लड़की को भी यह यकीन दिलाती है कि उसे मैदान पर होना चाहिए, तो ये मेरे लिए सब कुछ है। दुनिया भर की उन शानदार महिलाओं के साथ बार्बी की ड्रीम टीम का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं जो अपने-अपने क्षेत्रों में रुकावटें तोड़ रही हैं। जब लड़कियां देखती हैं कि क्या मुमकिन है, तो वे बड़े सपने देखती हैं।”
सपना नहीं सच है बार्बी की ड्रीम टीम
मैटल ने एक बयान में कहा, "सपना सच है और हमारे पास इसे साबित करने के लिए टीम है।" "इंटरनेशनल विमेंस डे से पहले, बार्बी को अपनी पहली बार्बी ड्रीम टीम की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह दुनिया भर की आठ महिलाओं को सम्मान देती है, जिन्होंने अपने चुने हुए रास्तों पर सफलता हासिल करके लड़कियों की आने वाली पीढ़ियों के लिए रास्ता दिखाया है।"