Get App

Barbie Dream Team: इंटरनेशनल विमेंस डे से पहले बार्बी की ड्रीम टीम का हिस्सा बनीं स्मृति, इंस्टा पर शेयर किया अपना खास तोहफा

Barbie Dream Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना को खिलौना बनाने वाली कंपनी मैटल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पहले खास तोहफे से नवाजा है। पूरी दुनिया में अपनी बार्बी डॉल के लिए पहचानी जाने वाली कंपनी ने समृति को बार्बी ड्रीम टीम का हिस्सा बनाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 06, 2026 पर 10:35 AM
Barbie Dream Team: इंटरनेशनल विमेंस डे से पहले बार्बी की ड्रीम टीम का हिस्सा बनीं स्मृति, इंस्टा पर शेयर किया अपना खास तोहफा
बार्बी ने अपनी ड्रीम टीम बनाई है, जिसमें दुनियाभर की 8 महिला आइकॉन को शामिल किया है।

Barbie Dream Team: पूरी दुनिया में बार्बी डॉल का अपना अलग रुतबा ही नहीं, एक अलग संसार भी है। ये डॉल लड़कियों के बचपन की यादों का सबसे प्यारा हिस्सा है। इस साल इंटरनेशनल वुमेन्स डे पर इस डॉल ने अपनी ड्रीम टीम बनाई है, जिसमें दुनियाभर की 8 महिला आइकॉन को शामिल किया है। इन आइकॉन में एक भारतीय नाम भी शामिल है। ये प्रेरणादयक शख्सियत कोई और नहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना हैं।

बार्बी निर्माता कंपनी मैटल ने इंटरनेशनल विमेंस डे से पहले स्मृति मंधाना को एक अनोखी बार्बी डॉल से सम्मानित किया है। स्मृति को बार्बी की पहली ड्रीम टीम में शामिल किया गया है। वह दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्हें उनके सफर से प्रेरित एक अनोखी बार्बी डॉल मिली है। यह घोषणा गुरुवार, 5 मार्च को की गई। इंटरनेशनल विमेंस डे हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। कंपनी के मुताबिक, इस पहल का मकसद उन महिलाओं को सम्मानित करना है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में मुश्किलों को पार करते हुए खास मुकाम बनाया है।

बार्बी की ड्रीम टीम में 8 वुमेन आइकन

बार्बी की इस ड्रीम टीम में टेनिस की महान खिलाड़ी सेरेना विलियम्स, एस्ट्रोनॉट केली गेरार्डी, रेसिंग ड्राइवर रेजिना सिरवेंट अल्वाराडो, इंग्लैंड की फुटबॉलर क्लो केली, सिंगर हेलेन फिशर, क्लाइंबर जोया स्कुबिस और सर्फर स्टेफनी गिलमोर शामिल हैं।

रिटेल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं

मंधाना की तरह बैट के साथ बनाई गई यह डॉल उनकी उपलब्धियों का प्रतीक है। हालांकि, मंधाना के फैन और बार्बी के दीवानों को इस बात से निराशा जरूर होगी कि बार्बी का यह खास कलेक्शन रिटेल बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा। मंधाना पर आधारित बार्बी डॉल भी सिर्फ उनके लिए है, रिटेल बिक्री के लिए नहीं है। मंधाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनलाइज्ड बार्बी डॉल की तस्वीरें शेयर कीं, और माना कि वह पल अभी भी अजीब लगता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें