Bihar viral video: बिहार के अररिया जिले के 19 वर्षीय मोनू मेटुरबाला की कहानी सिर्फ एक धार्मिक यात्रा की नहीं, बल्कि मां के प्रति प्रेम, आस्था और अपने वचन को निभाने के जज्बे की कहानी है। जब उनकी मां गंभीर रूप से बीमार थीं, तब मोनू ने भगवान शिव से उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना की थी। इसी दौरान उन्होंने संकल्प लिया कि अगर उनकी मां ठीक हो गईं, तो वह देशभर में स्थित भगवान शिव के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए दौड़ते हुए यात्रा करेंगे। मां की सेहत में सुधार होने के बाद मोनू अपने इसी संकल्प को पूरा करने निकल पड़े।
