देबोराह के मुताबिक ये नाम खगोलशास्त्रियों ने हाल में चुना और परिभाषित किया है। 1999 में लोक कथाओं पर रिसर्च करने वाले फिलिप हिस्कॉक को ब्लू मून शब्द की उत्पत्ति का पहला प्रमाण 20वीं सदी के आखिर में मिला। यह शब्द एक मौसम में चार पूर्णिमा होने पर इस्तेमाल किया जाता है। इसी संदर्भ में ब्लैक मून का नाम भी कुछ खगोलशास्त्रियों द्वारा चुना गया है। इस साल ब्लैक मून 23 अगस्त 2025 को होगा। देबोराह ने बताया कि ये पूरी सोच खगोलशास्त्र की नहीं है, ये लोककथा से निकली है। (Photo credit : Pinterest)
2025 का ब्लैक मून 22 या 23 अगस्त को होगा
टाइम जोन के हिसाब से ये 22 या 23 अगस्त को हो सकता है। ब्लैक मून किसी साधारण अमावस्या की तरह होगा, इसे आसमान में सामान्य आंखें से देखा नहीं जा सकेगा। अमावस्या के दिन चांद तो नजर नहीं आता है, लेकिन ये रात सितारों को देखने का बेहतरीन समय होती है। (Photo credit : Pinterest)
ब्लैक मून के कुछ दिलचस्प तथ्य
मासिक ब्लैक मून लगभग हर 29 महीने में एक बार होता है। एक कैलेंडर माह में दो अमावस्याओं में से दूसरे अमावस्या को ब्लैक मून कहा जाता है और यही इसकी परिभाषा है। (Photo credit : Pinterest)
वहीं, मौसमी ब्लैक मून लगभग हर 33 महीने में एक बार होता है। एक मौसम में आने वाले चार अमावस्याओं में से तीसरी अमावस्या को मौसमी ब्लैक मून कहा जाता है। 22-23 अगस्त को मौसमी ब्लैक मून होगा। (Photo credit : Pinterest)
अगस्त 2025 के ब्लैक मून से पहले आखिरी मौसमी ब्लैक मून 19 मई, 2023 को हुआ था और अगला 20 अगस्त, 2028 को होगा। (Photo credit : Pinterest)
पिछला मासिक ब्लैक मून 30-31 दिसंबर, 2024 को था और अगला मासिक ब्लैक मून 31 अगस्त, 2027 को होगा। (Photo credit : Pinterest)
ब्लैक मून नाम ज्यादा सटीक
ब्लू मून नाम भ्रम पैदा करता है, क्योंकि पूर्णिमा के दौरान चंद्रमा नीले रंग का दिखाई नहीं देता। वहीं, ब्लैक मून नाम अधिक सटीक लगता है, क्योंकि अमावस्या में रात के आसमान में चंद्रमा को नहीं देख सकते हैं। अमावस्या के समय उसका काला आधा भाग पृथ्वी की ओर होता है। (Photo credit : Pinterest)
20 अगस्त 2028 को होगा सुपर ब्लैक मून
20 अगस्त, 2028 को एक सुपर ब्लैक मून होगा। यह एक ऐसी अमावस्या होगी जो उस महीने चंद्रमा के पृथ्वी के सबसे निकटतम बिंदु, पेरिगी, से लगभग मेल खाता होगा। (Photo credit : Pinterest)
2033 में आएंगे लगातार तीन ब्लैक मून
2033 में लगातार तीन ब्लैक मून होंगे। 2033 में, 30 जनवरी और 30 मार्च की अमावस्या एक महीने में दूसरी होगी। और फरवरी में कोई अमावस्या नहीं होगी। (Photo credit : Pinterest)