Get App

LLB की पढ़ाई के साथ Blinkit में डिलीवरी करने लगा छात्र, पहले दिन कमाए इतने रुपये

पढ़ाई के खर्च निकालने के लिए एक LLB छात्र ने Blinkit में डिलीवरी पार्टनर का काम शुरू किया। पहले ही दिन उसने साढ़े छह घंटे में 19 ऑर्डर डिलीवर किए और अपनी कमाई सोशल मीडिया पर साझा की। अब उसकी पोस्ट चर्चा में है। आइए जानते हैं, आखिर छह घंटे की मेहनत के बाद उसे कितने रुपये मिले

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 9:45 AM
LLB की पढ़ाई के साथ Blinkit में डिलीवरी करने लगा छात्र, पहले दिन कमाए इतने रुपये
Blinkit पर डिलीवरी कर रहा कानून का छात्र, पहली शिफ्ट की कमाई ने खींचा लोगों का ध्यान

आज के दौर में पढ़ाई के साथ अपने खर्च उठाना कई युवाओं के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। ऐसे में कुछ छात्र पार्ट-टाइम नौकरी करके अपनी जरूरतें पूरी करने की कोशिश करते हैं। सोशल मीडिया पर एक LLB छात्र की कहानी चर्चा में है, जिसने पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए Blinkit में डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम शुरू किया। छात्र ने पहले दिन करीब साढ़े छह घंटे काम किया और 19 ऑर्डर डिलीवर किए। इसके बाद उसने अपनी कमाई और अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया, जिस पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

Blinkit पर पहले दिन कितनी हुई कमाई?

X यूजर Kaval Desai ने बताया कि वह LLB की पढ़ाई कर रहे हैं और अपने कुछ खर्चों को पूरा करने के लिए पार्ट-टाइम डिलीवरी का काम कर रहे हैं। उन्होंने पहले दिन लगभग 6 घंटे 30 मिनट काम किया और इस दौरान 19 ऑर्डर डिलीवर किए।

Desai के मुताबिक, डिलीवरी के दौरान उन्होंने करीब 51 किलोमीटर की दूरी तय की। हालांकि, इस आंकड़े में वापसी के दौरान तय की गई दूरी शामिल नहीं थी। उन्होंने बताया कि इस काम के बदले उन्हें 508 रुपये मिले, जिसमें 75 रुपये का इंसेंटिव भी शामिल था। इसके अलावा, टारगेट पूरा करने पर 100 रुपये का अतिरिक्त बोनस मिला। इस तरह पहले दिन उनकी कुल कमाई 608 रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें