Get App

Business idea: ₹4,200 घंटे की 'खुजली सर्विस'! चीन में पीठ खुजलाकर लाखों कमा रहा शख्स, महीने में 14 लाख रुपये का कारोबार

Business idea: चीन के एक कारोबारी ने आम आदमी के रोजमर्रा की परेशानी को कारोबार में बदल दिया है। शेनझेन के 32 वर्षीय झांग शियाओचियाओ ने लोगों को प्रोफेशनल तरीके से पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों की खुजली दूर करने की सर्विस देना शुरू किया है। खास बात यह है कि इस अनोखी सेवा के लिए ग्राहक पैसे देने को भी तैयार हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 10, 2026 पर 3:49 PM
Business idea: ₹4,200 घंटे की 'खुजली सर्विस'! चीन में पीठ खुजलाकर लाखों कमा रहा शख्स, महीने में 14 लाख रुपये का कारोबार
business idea: चीन में अनोखा बिजनेस से शख्स जमकर कमाई कर रहा है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है

Business idea: आमतौर पर पीठ के उस हिस्से पर खुजली होने पर (जहां हाथ नहीं पहुंचता) लोग परिवार के किसी सदस्य या दोस्त की मदद लेते हैं। लेकिन चीन के एक कारोबारी ने इसी रोजमर्रा की परेशानी को कारोबार में बदल दिया है। शेनझेन के 32 वर्षीय झांग शियाओचियाओ ने लोगों को प्रोफेशनल तरीके से पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों की खुजली दूर करने की सर्विस देना शुरू किया है। खास बात यह है कि इस अनोखी सेवा के लिए ग्राहक पैसे देने को भी तैयार हैं।

1 घंटे की सर्विस के लिए ₹4,200

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झांग के स्टोर में ग्राहकों को करीब 300 चीनी युआन यानी लगभग ₹4,200 प्रति घंटे की दर से 'इच-स्क्रैचिंग' सर्विस दी जाती है। ग्राहक बेड पर लेटते हैं और ट्रेनिंग ले चुके कर्मचारी शरीर के उन हिस्सों को हल्के हाथों से खुजलाते हैं, जहां उन्हें परेशानी महसूस होती है। ग्राहक यह भी बता सकते हैं कि किस जगह ज्यादा खुजली हो रही है।

यह सर्विस केवल पीठ तक सीमित नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार, शरीर के अलग-अलग हिस्सों के लिए अलग-अलग तकनीक और दबाव का इस्तेमाल किया जाता है। इसे आराम, तनाव कम करने और बेहतर नींद में मदद करने वाली सर्विस के तौर पर पेश किया जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें