Get App

बॉस हो तो ऐसी! कर्मचारियों को गिफ्ट कर दी 43-43 लाख की BMW, वजह जानकर दिल खुश हो जाएगा

चीन की एक महिला बॉस ने अपने दो कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। उन्होंने दोनों को करीब 43-43 लाख रुपये की BMW कारें गिफ्ट कीं। खास बात यह है कि इस महंगे तोहफे के पीछे कर्मचारियों की मेहनत के साथ उनकी रोजमर्रा की परेशानी भी वजह बनी

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 12:30 PM
बॉस हो तो ऐसी! कर्मचारियों को गिफ्ट कर दी 43-43 लाख की BMW, वजह जानकर दिल खुश हो जाएगा
कारोबारी सफलता में कर्मचारियों की मेहनत का बड़ा योगदान है।

आमतौर पर कर्मचारियों को अच्छे काम के बदले बोनस या प्रमोशन मिलता है, लेकिन चीन की एक महिला बॉस ने ऐसा तोहफा दिया, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने अपने दो मेहनती कर्मचारियों को लाखों रुपये की BMW कारें गिफ्ट कर दीं। हैरानी की बात यह है कि इस फैसले के पीछे सिर्फ कर्मचारियों का शानदार प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी रोजमर्रा की परेशानी भी थी। दरअसल, बॉस ने एक कर्मचारी को कड़ाके की ठंड में इलेक्ट्रिक स्कूटर से काम पर आते देखा था। इसके बाद उन्होंने जो कदम उठाया, उसने कर्मचारियों को भावुक कर दिया।

ठंड में स्कूटर चलाकर आती थी कर्मचारी

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मा यानली मध्य चीन के हेनान प्रांत के जियाओज़ुओ में स्थित एक हॉटपॉट रेस्टोरेंट चेन की मालकिन हैं। पिछले साल सर्दियों से ही वह अपने कर्मचारियों के रोजाना आने-जाने के सफर के बारे में सोच रही थीं।

एक दिन उन्होंने अपनी कर्मचारी ली जी को कड़ाके की ठंड में इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाकर काम पर पहुंचते देखा। ठंड के कारण ली का चेहरा लाल हो गया था, कान बैंगनी पड़ गए थे और हाथ ठंडी हवा से अकड़ गए थे। यह देखकर मा को एहसास हुआ कि जहां वह खुद कार में आराम से सफर करती हैं, वहीं उनके कर्मचारी रोज मुश्किलों का सामना करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें