₹9240 से शुरू किया बिजनेस, अब ₹57 करोड़ कमा रही हैं चीन की यह सिंगल मदर, ऐसे खड़ा किया कपड़ों का एंपायर

Trending News: चीन में एक यंग सिंगल मदर यानी अकेले ही बच्चे पाल रही एक युवा महिला ने महज ₹9240 से शुरू कर कपड़ों का एक ऐसा ब्रांड खड़ा कर दिया, जिसकी आज सालाना कमाई ₹23-₹57 करोड़ की है। जानिए इस युवा सिंगल मदर के बारे में और कैसे उन्होंने महज हजारों रुपये से शुरू कर बनाया करोड़ों का साम्राज्य

अपडेटेड Mar 15, 2026 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
Trending News: स्ट्रीट स्टाल से बाहर निकलकर चीन में एक यंग सिंगल मदर अब देश भर में फैला अपना रिटेल स्टोर्स चला रही हैं। (File Photo- Pexels)

Trending News: चीन में एक युवा सिंगल मदर डॉन्ग ना (Dong Na) ने एक स्ट्रीट स्टाल से शुरू कर एक नया चाइनीज-स्टाइल क्लोदिंग ब्रांड स्थापित किया। अब वह एक ऑनलाइन इंस्पिरेशन बन चुकी हैं। Dong ने एक स्ट्रीट स्टाल और महज ₹9,240 ($100/700 युआन) से देश भर में फैला एक क्लोदिंग यानी कपड़ों का एक ब्रांड खड़ा कर दिया। उनके बिजनेस से हर साल ₹23-₹57 करोड़ की कमाई होती है। डॉन्ग का बिजनेस अब ऑनलाइन इंस्पिरेशन बन चुका है और उनकी बिजनेस स्ट्रैटेजी को लेकर अब चौतरफा चर्चा हो रही है।

Dong Na के बारे में?

वर्ष 1990 में डॉन्ग का जन्म हेनान प्रोविंस के झेंगझू में हुआ था। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक वर्ष 2012 में डॉन्ग सिंगल मदर बनी थीं और उनके पास कोई बचत नहीं थी और न ही आय का कोई स्थायी स्रोत। ऐसे में उन्होंने अपने बच्चे के मिल्क पाउडर के लिए रिश्तेदारों से उधार तक लेना पड़ा। हालांकि बच्चेकी उम्र और व्यक्तिगत जानकारियों सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि अपने शुरुआती ट्वेंटीज में, जब उनकी उम्र के लोग बेफिक्र थे, उन्हें अपने बच्चे को खुद पालना पड़ा, वह फेल होना अपोर्ड नहीं कर सकती थीं। डॉन्ग के मुताबिक वह ऐसे मोड़ पर थीं कि अगर वह फेल हो जाती तो उनके बच्चे के साथ सहारे के लिए कोई नहीं था।


उन्होंने कहा कि वह गरीब हो सकती हैं लेकिन उनका बच्चा गरीब नहीं हो सकता है, बस इसी इरादे ने उन्हें जिंदगी के सबसे कठिन समय में मदद की। अपने परिवार की मदद के लिए उन्होंने रात में लगने वाले बाजार का रुख किया, जिससे पैसा कम से कम लगा और कम लोगों के कॉन्टैक्ट की जरूरत पड़ी। उन्होंने अपनी पूरी बचत लगा दी जोकि महज ₹9240 ही थी। इतने पैसों के साथ उन्होंने सड़क किनारे स्टाल लगाकर कपड़े बेचना शुरू किया।

हेनान मीडिया ग्रुप से बातचीत में डॉन्ग ने बताया कि उनके शुरुआती दिन बहुत कठिन थे। पैसे बचाने के लिए वह सुबह 5 बजे उठकर सामान खरीदती थीं, फिर रात में सब्जी मंडी के बाहर कपड़े बेचती थीं और दिन में केवल 3 से 4 घंटे सोती थीं। वह मोलभाव करने और भारी सामान उठाने समेत सारे काम खुद ही करती थीं। स्टॉल चलाते हुए अपने बच्चे की देखभाल करना मुश्किल था। कभी-कभी वह देर रात सुनसान सड़कों पर अपने सोते हुए बच्चे को लेकर जाती थीं।

स्ट्रीट स्टाल से बाहर निकलकर अब वह रिटेल स्टोर्स चला रही हैं। उन्होंने एक पॉपुलर ब्रांड बनाया है जो चीन के पारंपरिक और नए जमाने के डिजाइन का मेल है। चीन में फैले उनके स्टोर की सेल्स लगातार बढ़ रही है और अब वह सालाना ₹11.4 करोड़ से अधिक (1 करोड़ युआन) कमा रही हैं जिसे इस साल ₹114 करोड़ तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।

हर तरफ हो रही चर्चा

उनकी स्टोरी ऑनलाइन तेजी से प्रशंसा बटोर रही है। एक शख्स ने लिखा है कि सिर्फ वही जानती हैं कि सफलता के इस पूरे सफर में उनके लिए कितनी मुश्किलें आई, सिंगल मदर इनक्रेडिबल पावरफुल है। एक और शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा है कि जब कोई अपनी पूरी ताकत अपने बच्चे को पालने में लगा देता है तो अविश्वसनीय रूप से मजबूत हो जाता है।

Airplane safety rules: नारियल जैसा साधारण फल फ्लाइट में क्यों है बैन? जानिए पूरा नियम

भारतीय दवाओं की कीमत सुनकर विदेशी पर्यटक को लगा झटका, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से की तुलना

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।