पेरिस में प्रदर्शनकारियों नहीं तोड़ पाई लुई वुइटन शोरूम के शीशे, इंटरनेट पर चीनी कंपनी हो रहे चर्चे

एक चीनी निर्माता ने फ्रांस में हुए दंगों के वायरल फुटेज का फायदा उठाते हुए अपने riot proof glass स्टोरफ्रंट ग्लास की मार्केटिंग कर डाली। लग्जरी रिटेलर्स दंगों के दौरान सुरक्षा के मामले में अलग-अलग स्तर पर सफलता देख चुके हैं।

अपडेटेड Oct 29, 2026 पर 3:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कांच में कई दरारें आ गईं, लेकिन वह अपनी जगह पर टिका रहा और हमलावरों को अंदर आने से रोक दिया। खिड़की की इस "दंगा-रोधी" मजबूती की चर्चा ऑनलाइन होने लगी।

पेरिस में बढ़ती लिविंग कोस्ट, शिक्षा के लिए फंडिंग और रोजगार के घटते अवसरों को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी हैं। इसी बीच एक लग्जरी स्टोर एक अलग ही वजह से चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं जिनमें लोग सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाते दिख रहे हैं। इनमें से एक क्लिप में कुछ आदमी पेरिस के 'प्लेस वेंडोम' (Place Vendome) में स्थित 'लुई वुइटन' (Louis Vuitton) शोरूम के एक बड़े कांच के दरवाजे पर लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

कांच में कई दरारें आ गईं, लेकिन वह अपनी जगह पर टिका रहा और हमलावरों को अंदर आने से रोक दिया। खिड़की की इस "दंगा-रोधी" मजबूती की चर्चा ऑनलाइन होने लगी। इस मौके का फायदा उठाते हुए चीन के हेनान प्रांत की 'हेंगक्सिनफेंग स्पेशल-ग्लास कंपनी लिमिटेड' नाम की एक कांच आपूर्तिकर्ता कंपनी ने अपने उत्पाद का प्रचार करने के लिए दंगे का वह वीडियो शेयर किया।

किसी भी पब्लिकेशन ने स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह ग्लास वास्तव में किसी चीनी ब्रांड का ही है। उनके 'ना टूटने वाले' ग्लास के वीडियो ऑनलाइन वायरल होने के तुरंत बाद लुई वुइटन के एक कर्मचारी ने 'फाइनेंशियल टाइम्स' को बताया कि "हमारी खिड़कियां खास तरह की थीं, जो सुरक्षित रहीं, लेकिन इसमें हमारी किस्मत का भी बड़ा हाथ था। यह दुखद है। ये प्रदर्शनकारी नहीं थे, बल्कि ऐसे लोग थे जो सिर्फ तोड़फोड़ करने और चोरी करने के इरादे से आए थे।"


इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा- "लुई वुइटन सिर्फ एक लग्जरी ब्रांड नहीं है, बल्कि यह एक तरह की तिजोरी है। देखिए दुकान की खिड़की को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और कोई अंदर भी नहीं घुस पाया। जिस किसी ने भी इस सिक्योरिटी ग्लास को डिजाइन किया है, उसे तो एक बड़ा बोनस मिलना चाहिए।"

एक अन्य यूजर ने लिखा- "बहुत ही मजेदार! एक आदमी तो बस हार मानकर चला ही गया। शायद वह मेयोनेज और एक गिलास वाइन लेने गया होगा।" तीसरे यूजर ने कमेंट किया- "बेहतरीन मार्केटिंग 'हमारा ग्लास फ्रांसीसी प्रदर्शनों को भी झेल सकता है!'"एक कमेंट में लिखा था- "इसे देखकर तो मेरा भी मन कर रहा है कि मैं ऐसा ही एक ग्लास ऑर्डर कर लूं।"

एक व्यक्ति ने कहा- "जिस तरह से वे जानवरों की तरह लगातार हमला कर रहे थे, वह बहुत परेशान करने वाला था।" एक और यूजर ने लिखा, "ग्लास का बेहतरीन नमूना।"

पेरिस में कर्मचारियों द्वारा शाम करीब 4 बजे शटर गिरा देने की वजह से 'डिओर' (Dior) स्टोर नुकसान से बच गया। एक कर्मचारी ने बताया कि भीड़ पुलिस को पीछे धकेल रही थी। हालांकि 'राल्फ लॉरेन' (Ralph Lauren) स्टोर को नुकसान पहुंचा और 'केन्जो' (Kenzo) की दुकान में लूटपाट भी हुई। इस हफ्ते की शुरुआत में कर्फ्यू लगने के कारण हिंसा और तोड़फोड़ में कमी आई और हालात कुछ शांत हुए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।