दिल्ली में सूरज का मिजाज बदल चुका है और गर्मी का कहर धीरे-धीरे तेज हो रहा है। मार्च के अंत में ही लू जैसे हालात बनने लगे हैं और अगले कुछ दिनों में तापमान में और उछाल आने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो राजधानी में अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शनिवार को तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक था। दिन में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। आने वाले दिनों में दोपहर के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है।