Video: दिल्ली के वेंडर के अनोखे 'फ्रूट ग्रेवी मोमो' को देख भड़के यूजर्स, बोले- 'हार्पिक भी डाल दो'

Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली में मोमो को काफी पसंद करते हैं। दिल्ली में मोमो पर किए गए एक नए एक्सपेरिमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग काफी कमेंट भी कर रहे हैं

अपडेटेड Dec 01, 2025 पर 7:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस अजीब तरह के फ़ूड कॉम्बिनेशन को देखकर हर कोई हैरान हैं

मोमो आज भारत का सबसे पसंद किया जाने वाला स्ट्रीट फूड बन चुका है। भारत के ज्यादातर शहर में आपको मोमो आसानी से दिख जाता है। भारत में मोमो अब सिर्फ स्टीम्ड या फ्राइड ही नहीं, बल्कि ग्रेवी, तंदूरी और कई नए तरीकों में भी मिलते हैं। वहीं बात की जाएं देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां को लोग मोमो को काफी चाव से खाते हैं। यहां पर स्ट्रीट फूड हमेशा अनोखे और नए-नए एक्सपेरिमेंट किए जाते हैं। हाल ही में दिल्ली में मोमो पर किए गए एक नए एक्सपेरिमेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली में एक युवक 'फ्रूट मोमो' बनाता हुआ नजर आ रहा है। इस अजीब तरह के फ़ूड कॉम्बिनेशन को देखकर हर कोई हैरान हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

इंस्टाग्राम पर डाले गए एक वीडियो में दिल्ली का एक स्ट्रीट फूड वेंडर 'फ्रूट मोमो' बनाते हुए दिखाई देता है। वीडियो में जब एक आदमी उसके पास जाता है, तो वह हैरान होकर पूछता है कि वह सेब, केला, अंगूर और संतरा क्यों काट रहा है। वेंडर फिर बताता है कि वह इन्हीं फलों से मोमो बनाने वाला है। इसके बाद वेंडर ने कटे हुए सभी फलों को सीधे तेल वाले पैन में डालकर पकाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने उसमें चीज, पानी, ऑरेगेनो, चिली फ्लेक्स, नमक और अंत में फ्रेश क्रीम मिलाई। जब वीडियो बनाने वाला व्यक्ति उससे पूछता है कि क्या यह अजीब मोमो रेसिपी उसने खुद सोची है या किसी ने कहलवाया है, तो वेंडर बताता है कि एक कस्टमर ने ही उसे इस तरह मोमो बनाने का आइडिया दिया था।


 

कितनी है इस डिश की प्राइज

थोड़ी देर तक फल वाली ग्रेवी पकाने के बाद वेंडर ने उसमें फ्राइड मोमो के पांच पीस डाल दिए। फिर उसने इस डिश को एक पेपर प्लेट में परोसा और कहा कि इसकी कीमत 200 रुपए है। ये सुनकर वीडियो बनाने वाला शख्स हैरान रह गया। उसने प्लेट तो हाथ में ले ली, लेकिन देखने वालों से साफ कहा कि उसमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वह इस अजीब तरह के फ्रूट ग्रेवी मोमो को चख सके।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया रिएक्शन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "हार्पिक भी डाल दे।" एक अन्य ने मजाक में कहा, “इसके लिए नरक में अलग से तेल गरम हो रहा होगा।” किसी ने लिखा, “यह देखने के बाद लोगों का मोमो पर से भरोसा ही उठ जाएगा।” एक यूजर ने चेतावनी दी, “इसे खाओगे तो डायरिया हो जाएगा।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “वह पब्लिसिटी के लिए ऐसी चीज बना रहा है।”। इस पोस्ट के 4 दिन पर शेयर किया गया है, इसे अब तक 4.5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।