वड़ा पाव के लिए मुंबई जाना तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या कोई सिर्फ इस स्ट्रीट फूड का असली स्वाद चखने के लिए दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट पकड़ सकता है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इसी सवाल को चर्चा में ला दिया है। एक महिला ने दिल्ली में वड़ा पाव खाया, लेकिन उसे उसका स्वाद पसंद नहीं आया। इसके बाद उसने तय किया कि अगर असली वड़ा पाव खाना है, तो मुंबई ही जाना पड़ेगा। खास बात यह है कि इस छोटे से फूड क्रेविंग ने देखते ही देखते पूरा ट्रिप प्लान बना दिया।
