Get App

Dhanteras Rangoli Design 2025: फूलों से लेकर मोर डिजाइन तक, ये रंगोली बना देगी धनतेरस की शाम खास

Dhanteras Rangoli Design 2025: धनतेरस दीपावली की शुरुआत का शुभ दिन माना जाता है। इस दिन घरों की सफाई, दीप जलाना और रंगोली बनाना न सिर्फ परंपरा है, बल्कि यह मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर के स्वागत का प्रतीक भी है। रंगोली घर में सकारात्मक ऊर्जा और शुभता का संचार करती है

MoneyControl News
अपडेटेड Oct 18, 2025 पर 12:58
Dhanteras Rangoli Design 2025: फूलों से लेकर मोर डिजाइन तक, ये रंगोली बना देगी धनतेरस की शाम खास

फूलों से बनी रंगोली धनतेरस पर सबसे आसान और आकर्षक विकल्प है। गेंदे, गुलाब या कमल के फूलों की पंखुड़ियों से बनी रंगोली न केवल सुंदर लगती है बल्कि घर में खुशबू भी भर देती है। दरवाजे या पूजा स्थान पर इसे बनाएं और बीच में एक दीपक रख दें, यह मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक बन जाएगी।

अगर आप पहली बार रंगोली बना रहे हैं तो डॉट पैटर्न ट्राय करें। सफेद चॉक से छोटे-छोटे बिंदु बनाकर उन्हें रेखाओं से जोड़ें। इससे फूल, स्वस्तिक या दीपक जैसे सुंदर डिजाइन तैयार हो जाते हैं। यह रंगोली साफ-सुथरी दिखती है और बनाना भी बेहद आसान होता है।

धनतेरस दीपों का त्योहार है, इसलिए दीपक थीम पर बनी रंगोली बहुत शुभ मानी जाती है। रंगों से दीपक का आकार बनाएं और उसके चारों ओर पीले और लाल रंग से बॉर्डर दें। असली दीए रखने से यह रंगोली और ज्यादा आकर्षक दिखेगी और घर में उजाले की ऊर्जा फैलाएगी।

धनतेरस के दिन आप अपनी रंगोली में भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी से जुड़े प्रतीक भी जोड़ सकते हैं। ‘श्री’, ‘स्वस्तिक’ या ‘कमल’ का डिजाइन बनाएं और इसमें लाल-पीले रंग का प्रयोग करें। यह न केवल पारंपरिक लगेगा बल्कि धन और सौभाग्य का संकेत भी देगा

अगर आपके पास रंग नहीं हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं। हल्दी वाला चावल, सिंदूर, पत्तियां और फूलों की पंखुड़ियों से भी रंगोली बनाई जा सकती है। यह न केवल खूबसूरत दिखती है बल्कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है।

गोल आकार में बनने वाली मंडला रंगोली देखने में बेहद आकर्षक होती है। इसे हल्के रंगों से परत-दर-परत बाहर की ओर सजाया जा सकता है। यह डिज़ाइन घर के मुख्य द्वार पर शुभ प्रभाव डालती है और सबका ध्यान खींच लेती है।

मोर का डिजाइन हमेशा रंगोली का आकर्षण बढ़ा देता है। नीले, हरे और पीले रंगों से बना मोर शुभता और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। इसकी आंखों और पंखों को बारीकी से बनाकर आप एक ऐसा नजारा तैयार कर सकते हैं जो धनतेरस की रात को यादगार बना देगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें