नंबर 1 (1, 10, 19, 28)
मूलांक 1 वाले लोग ब्लैक, ब्लू और ग्रे रंगों से जरूर बचें। ये रंग उनकी ऊर्जा को कम कर सकते हैं और आत्मविश्वास में कमी ला सकते हैं।
नंबर 2 (2, 11, 20, 29)
इस मूलांक वालों को गहरे रंग जैसे ब्लैक, डार्क ब्लू, डार्क ग्रे और डार्क ब्राउन नहीं पहनना चाहिए। इससे उनकी सेंसिटिविटी और भावनाओं में असंतुलन आ सकता है।
नंबर 3 (3, 12, 21, 30)
नंबर 3 वाले लोग बेबी पिंक, व्हाइट, क्रीम और ऑफ व्हाइट रंगों से बचें। ये रंग उनकी क्रिएटिविटी को धीरे-धीरे कम कर सकते हैं।
नंबर 4 (4, 13, 22, 31)
मूलांक 4 वालों को यलो, ऑरेन्ज और व्हाइट कलर अवॉयड करने की सलाह दी जाती है। ये उनके लिए चिंता और अस्थिरता ला सकते हैं।
नंबर 5 (5, 14, 23)
इस मूलांक के लोगों को ब्लैक और डार्क ब्लू रंग नहीं पहनने चाहिए, वरना कम्युनिकेशन गैप और नेगेटिव सोच बढ़ सकता है।
नंबर 6 (6, 15, 24)
यलो, मस्टर्ड और ऑरेन्ज रंग मूलांक 6 वालों के लिए अशुभ माने जाते हैं। इससे उनका बैलेंस बिगड़ सकता है और रिश्तों में टेंशन आ सकती है।
नंबर 7 (7, 16, 25)
नंबर 7 वाले लोगों को ब्लू, ग्रे और ब्राउन रंगों से दूर रहना चाहिए। ये उनकी स्पिरिचुएल एनर्जी को प्रभावित कर सकते हैं।
नंबर 8 (8, 17, 26)
मूलांक 8 वालों को व्हाइट, ऑफ व्हाइट, रेड और बेबी पिंक रंग अवॉयड करने चाहिए। इससे उनकी लाइफ में डिस्ट्रैक्शन आ सकता है।
नंबर 9 (9, 18, 27)
इस नंबर वालों को ब्लैक, डार्क ग्रे, डार्क ब्लू और वायलेट रंगों से बचना चाहिए। ये उनकी ऊर्जा में भारीपन ला सकते हैं, जिससे वे थके हुए महसूस कर सकते हैं।