Get App

Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर हाथों की बढ़ाएं शान, लगाएं ये ट्रेंडी बैक एंड फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन्स

Mehndi Designs: अगर आप इस साल हरतालिका तीज पर कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं तो यहां देखें बेहतरीन मेहंदी डिजाइन जो आपके बैक हैंड को खास बनाएंगे।

Edited By: Shradha Tulsyan
अपडेटेड Aug 23, 2025 पर 16:34
Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर हाथों की बढ़ाएं शान, लगाएं ये ट्रेंडी बैक एंड फ्रंट हैंड मेहंदी डिजाइन्स

गुलाब और चेन डिजाइन
इस डिजाइन में गुलाब के फूलों के साथ एक सुंदर चेन पैटर्न है जो हाथ पर बहुत खूबसूरत दिखता है। दो उंगलियों पर जाल जैसा पैटर्न इसे और भी आकर्षक बनाता है।

फूल और बेल डिजाइन
फूलों के साथ बेल और पत्तियों का पैटर्न दिया गया है। यह डिज़ाइन सिंपल होने के साथ ट्रेंडी भी है और हर किसी की पसंद बनेगा।

कमल के फूल का डिजाइन
कमल फूल के बीचों बीच बनाने वाला यह डिज़ाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इसके आस-पास छोटे डॉट्स और फूलों का पैटर्न खासियत है।

मोर डिजाइन
मोर वाला यह डिजाइन बेहद प्यारा है, जिसमें मोर के पंख खूबसूरती से फैलाए गए हैं, जो हाथों को अनोखा लुक देता है।

फूलों और चेन से भरा डिजाइन
यह फूलों से भरा हुआ डिजाइन है जिसमें चेन पैटर्न भी शामिल है। मिडल फिंगर पर भी खास पैटर्न बनाया गया है।

कलाई से लेकर बीच की उंगली तक बेल डिजाइन
बीच की उंगली से कलाई तक एक खूबसूरत बेल डिजाइन है, जिसमें हाथी के आकार भी बनाए गए हैं। यह डिजाइन बहुत यूनिक और नया है।

जालीदार पैटर्न
दो उंगलियों पर जाली जैसा रंगीन पैटर्न जो हाथों को बहुत ही आकर्षक बनाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें