क्या आपने कभी सोचा है कि हमारी दोनों भौंहों के बीच मौजूद छोटी सी जगह का भी कोई खास नाम होगा? शायद नहीं। चेहरे का यह छोटा सा हिस्सा, जो नाक के ऊपरी हिस्से और माथे के बीच दिखाई देता है, ‘ग्लैबेला’ (Glabella) कहलाता है। आम नजर में भले ही यह जगह खास न लगे, लेकिन चेहरे की बनावट और भाव-भंगिमाओं में इसकी अहम भूमिका होती है। जब हम गुस्सा होते हैं, किसी बात पर ध्यान लगाते हैं या चिंता में होते हैं, तो इसी हिस्से के आसपास की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। यही वजह है कि यहां समय के साथ छोटी-छोटी लाइनें भी नजर आने लगती हैं।
