‘मेरी बेटी की मां नहीं है...इसे मारिएगा नहीं’, वायरल वीडियो में पिता के भावुक बोल सुन क्लास में छाया सन्नाटा

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कई बार इनमें कुछ ऐसे वीडियो होते हैं, जो हमें अंदर तक झकझोर देते हैं। ऐसा ही एक वीडिया सोशल मीडिया में इस समय वायरल हो रहा है। इसमें एक पिता की अपनी बेटी की टीचर से इमोशनल अपील ने लोगों को भावुक कर दिया है।

अपडेटेड Dec 23, 2025 पर 1:43 PM
Story continues below Advertisement
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पिता अपनी बेटी के साथ उसके क्लासरूम में बैठा है।

हम रोज ही न जाने कितने वीडियो सोशल मीडिया पर देखते हैं। ये वीडियो कई तरह के होते हैं। इनमें कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं, जो इनसान की भावनाओं को अंदर तक झकझोर देते हैं। इन्हें देखने के बाद काफी समय तक ये दिमाग में ताजा रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया में फिर से वायरल हो रहा है। इसमें एक पिता अपनी बेटी के स्कूल में उसकी टीचर से कुछ कह रहा है, जिसे सुनकर न सिर्फ टीचर इमोशनल हो जाती है, बल्कि पूरी क्लास में सन्नाटा छा जाता है। आइए जानें क्या है ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को लोग बार-बार और घुमा-घुमाकर देख रहे हैं। ये वीडियो एक मजबूर और लाचार पिता का है, जो अपनी बेटी की टीचर से मिलने उसके स्कूल आया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पिता अपनी बेटी के साथ उसके क्लासरूम में बैठा है। वह उसकी टीचर से एक भावुक अपील करता है। वायरल वीडियो में कांपती हुई आवाज में पिता स्कूल की टीचर से कहता है, ‘मैडम मेरी बेटी को मत मारिएगा। उसकी मां नहीं है। अगर ये रोएगी, तो इसे कौन चुप कराएगा। शख्स ने आगे कहा, मैंने इसे बहुत लाड़-प्यार से पाला है।’

इस वीडियो में एक बेबस पिता अपनी छोटी बेटी के साथ स्कूल की बेंच पर बैठा नजर आता है। पिता की बात सुनने के बाद उसकी बेटी की आखों से आंसू निकल आते हैं और पूरी क्लास में सन्नाटा छा जाता है। टीचर भी पिता की बात सुनकर खामोश रह जाती है। वीडियो किसी सरकारी स्कूल के क्लासरूम का बताया जा रहा है, जहां पिता अपनी बेटी के भविष्य और सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित दिखाई देता है। बाप-बेटी से जुड़ा ये वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो में कोई नाटकीयता नहीं है। इसमें एक पिता की अपनी बेटी के लिए चिंता है और उसके सच्चे जज्बात हैं।


इस वीडियो में पिता की चिंता, मजबूरी और ममता साफ नजर आ रही है। ये पल उस समय क्लास में मौजूद छात्रों और टीचर, दोनों के लिए बहुत भावुक करने वाला था। कक्षा में मौजूद छात्र एकदम शांत हो गए। कुछ बच्चे तो एकदम से सिर झुका लिया था। इस वीडियो ने नेटिजंस को भी भावुक कर दिया है। इस वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर पोस्ट किया है। इसके बाद से इस पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

हजारों यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं और पिता की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पिता सिर्फ पिता नहीं होता, वक्त पड़ने पर मां भी बन जाता है।' एक अन्य ने कहा, 'जब एक पिता प्यार करता है, तो वह अपने बच्चे के लिए सबसे मजबूत कवच बन जाता है।' कई लोगों ने इसे इमोशनल वायरल वीडियो इंडिया बताते हुए कहा कि यह वीडियो हर माता-पिता और टीचर को जरूर देखना चाहिए।

Merry Christmas 2025: परिवार और दोस्तों को भेजें प्यार भरे 40 मैसेज और कहें ‘मैरी क्रिसमस’

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।