फरवरी को गुलाबी जाड़ों का महीना कहा जाता है। प्रेम के पंछियों के लिए भी ये महीना खास होता है, क्योंकि वैलेंटाइन डे भी इसी में आता है। ये फैक्ट्स अगर कम लग रहे हैं, तो पूरे कैलेंडर में सिर्फ ये महीना 28 दिनों का होता है और हर चौथे साल इसमें एक दिन बढ़ जाता है। लेकिन फिलहाल ये महीना इनमें से किसी वजह के लिए ट्रेंड नहीं कर रहा है। इस महीने का कैलेंडर सोशल मीडिया में खूब जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, खासकर X पर, "परफेक्ट फरवरी" शब्द ट्रेंड कर रहा है। तो चलिए आज इस वायरल दावे की कहानी समझते हैं।
फरवरी साल का सबसे छोटा महीना होने के कारण खास है। एक नॉन-लीप ईयर में, इसमें ठीक 28 दिन होते हैं, जो चार पूरे हफ्तों के बराबर होते हैं। किसी महीने को अक्सर परफेक्ट फरवरी तब कहा जाता है जब वे 28 दिन हफ्ते के सात दिनों के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं, जिसका मतलब है कि पूरा महीना ठीक चार हफ्ते में समाप्त हो जाए और हर हफ्ते का दिन सिर्फ चार बार आए। इसका कोई भी अतिरिक्त दिन पांचवें हफ्ते में नहीं जाए।
लोग फरवरी के महीने को 'परफेक्ट रेक्टैंगुलर मंथ' कह रहे हैं। यह महीना एक दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। इस महीने की शुरुआत रविवार के साथ हो रही है और इसका समापन 28 फरवरी को हो रहा है, जिस दिन शनिवार है। 2026 एक लीप ईयर नहीं है, इसलिए इसमें कुल 28 दिन हैं। इसका मतलब ये है कि यह महीना ठीक 4 हफ्तों का एक सटीक चौकोर ढांचा बना रहा है। यानी इसमें हर दिन सोमवार से लेकर रविवार तक, ठीक 4 बार आएगा।
11 साल बाद बनता है ये संयोग
यह अब ट्रेंड क्यों कर रहा है?
कैलेंडर के शौकीन यह बताते हैं कि ऐसी सिमेट्री अक्सर नहीं होती है। साफ-सुथरी और व्यवस्थित चीजें पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह कैलेंडर किसी 'विजुअल ट्रीट' जैसा है। इस महीने में तारीखों की बनावट एक परफेक्ट आयत यानी रेक्टैंगल बनाती है जो इसकी नवीनता को बढ़ाती है। पहली लाइन 1 से 7 तक और आखिरी लाइन 22 से 28 तक पूरी तरह भरी हुई है। दुर्लभता, विजुअल संतुलन और हल्के-फुल्के इंटरनेट ह्यूमर के मेल ने परफेक्ट फरवरी 2026 को लोगों का ध्यान खींचने में मदद की है।