अगर कोई कहे कि सांप उड़ सकते हैं, तो पहली प्रतिक्रिया शायद यही होगी कि यह कोई मजाक है। सांप को हम जमीन पर रेंगने वाले जीव के रूप में जानते हैं, लेकिन प्रकृति ने इसकी एक ऐसी प्रजाति भी बनाई है, जो पेड़ों के बीच हवा में कई मीटर तक ग्लाइड कर सकती है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के जंगलों में पाया जाने वाला क्राइसोपेलीया जीनस इसी अनोखी क्षमता के लिए जाना जाता है।
