Get App

गणेश जी को लड्डू-मोदक नहीं, चढ़ाई जाती है बबल टी! बैंकॉक की अनोखी भक्ति का VIDEO हुआ वायरल

Viral Video: बैंकॉक से भगवान गणेश की भक्ति का एक अनोखा अंदाज सामने आया है। यहां श्रद्धालु गणेश जी को लड्डू और मोदक की जगह बबल टी यानी बोबा मिल्क टी चढ़ाते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है और लोग इस अनोखी भक्ति पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 15, 2026 पर 4:38 PM
गणेश जी को लड्डू-मोदक नहीं, चढ़ाई जाती है बबल टी! बैंकॉक की अनोखी भक्ति का VIDEO हुआ वायरल
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस अनोखे चढ़ावे पर दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं।

भारत में भगवान गणेश को लड्डू और मोदक चढ़ाने की परंपरा आम है, लेकिन थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भक्ति का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में श्रद्धालु गणेश जी की प्रतिमा के सामने लड्डू-मोदक की जगह बबल टी यानी बोबा मिल्क टी चढ़ाते नजर आए।

यूनियन मॉल के बाहर लगा है गणेश मंदिर

बैंकॉक की कंटेंट क्रिएटर पिया पिंग ने गणेश चतुर्थी के आसपास इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया। इसमें बैंकॉक के मशहूर यूनियन मॉल के बाहर स्थित गणेश जी के एक श्राइन को दिखाया गया है। प्रतिमा के आसपास बबल टी से भरे कई कप रखे नजर आते हैं।

पिया ने बताया कि थाईलैंड में कुछ श्रद्धालु गणेश जी को अपनी पसंद की चीज चढ़ाते हैं और यहां बबल टी इसी भावना से अर्पित की जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें