Karwa Chauth 2026: आज 29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार मनाया जा रहा है। यह दिन पति-पत्नी के प्यार, भरोसे और साथ का प्रतीक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद देखकर व्रत खोलती हैं।
करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। सुबह सास की दी हुई सरगी खाकर व्रत की शुरुआत होती है, दिनभर निर्जला व्रत रखा जाता है और शाम को चौथ माता की कथा सुनकर, चांद की पूजा के बाद व्रत खोला जाता है।
इस खास मौके पर आप भी अपने पार्टनर, दोस्तों और परिवार को ये खूबसूरत मैसेज और कोट्स भेज सकते हैं।
अपनों को भेजें करवा चौथ की शुभकामनाएं
पार्टनर के लिए प्यार भरे मैसेज
करवा चौथ 2026 के खास कोट्स
WhatsApp स्टेटस के लिए बेस्ट विशेज
करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि प्यार, भरोसे और जीवनभर साथ निभाने का वादा है। इस खास दिन पर इन दिल छू लेने वाले मैसेज और कोट्स को अपने जीवनसाथी, परिवार और दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook और Instagram पर शेयर कर इस त्योहार को और भी यादगार बनाएं। अब तो पति भी पत्नी के साथ व्रत रखकर इस त्योहार को और खास बना रहे हैं।