Video: नशे में झूमते 2 युवकों का वीडियो शेयर कर हरभजन सिंह ने इस बताया पंजाब का, लोकल पुलिस अलग ही कहानी लेकर आ गई

सोशल मीडिया पर नशे में झूमते दो युवकों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसे पंजाब का बताकर खूब शेयर किया गया। भाजपा सांसद हरभजन सिंह ने भी इसे पंजाब में नशे की स्थिति से जोड़कर पोस्ट किया। लेकिन वीडियो की असली लोकेशन सामने आते ही पूरा मामला पलट गया और हरभजन सिंह की पोस्ट विवादों में घिर गई

अपडेटेड Aug 11, 2026 पर 12:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीडियो सामने आने के बाद हरभजन सिंह ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया।

सोशल मीडिया पर दो युवकों का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दोनों नशे की हालत में सड़क पर लड़खड़ाते और झूमते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पंजाबी ऑडियो सुनाई दे रहा था, इसलिए इसे पंजाब से जोड़कर शेयर किया जाने लगा। इसी वायरल क्लिप को भाजपा के राज्यसभा सांसद और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने इसे पंजाब में नशे की गंभीर समस्या से जोड़ते हुए चिंता जताई। लेकिन कुछ ही समय बाद इस वीडियो की लोकेशन को लेकर ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पूरी कहानी का रुख बदल दिया।

वीडियो में आखिर दिख क्या रहा है?

वायरल क्लिप में पगड़ी पहने दो युवक सड़क पर दिखाई देते हैं। दोनों की हालत ऐसी नजर आ रही है कि वे ठीक से खड़े तक नहीं हो पा रहे हैं और लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे पंजाब में नशे की स्थिति से जोड़ना शुरू कर दिया। पंजाबी ऑडियो ने इस दावे को और मजबूती दे दी। देखते ही देखते वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर होने लगा और इसे पंजाब का बताकर चर्चा की जाने लगी।


हरभजन सिंह ने भी शेयर किया वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद हरभजन सिंह ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो के जरिए पंजाब में नशे को लेकर चिंता जताई और प्रदेश की मौजूदा स्थिति पर भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पंजाब को किसी की नजर लग गई है। अपने पोस्ट में उन्होंने उस पंजाब का जिक्र किया जो कभी तरक्की, हिम्मत और बहादुरी के लिए जाना जाता था। उन्होंने युवाओं के नशे की चपेट में आने पर दुख जताते हुए पंजाब को इस समस्या से बचाने की अपील की।

फिर सामने आई वीडियो की असली लोकेशन

पंजाब पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया कि वायरल क्लिप राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की है। यानी जिस वीडियो को पंजाब में नशे की स्थिति से जोड़कर शेयर किया जा रहा था, उसका संबंध पंजाब से नहीं था।

एक पंजाबी ऑडियो ने पैदा कर दिया बड़ा भ्रम

इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात वीडियो का बैकग्राउंड ऑडियो है। क्लिप में पंजाबी ऑडियो सुनाई देने की वजह से लोगों ने इसकी लोकेशन पंजाब मान ली। लेकिन किसी वीडियो में पंजाबी गाना या भाषा सुनाई देना इस बात का सबूत नहीं है कि वीडियो पंजाब में ही रिकॉर्ड हुआ है। यही वजह है कि पुलिस ने सोशल मीडिया यूजर्स से वायरल कंटेंट को शेयर करने से पहले उसकी लोकेशन और दावे की पुष्टि करने की अपील की है।

सोशल मीडिया पर भी ट्रोलिंग शुरू

वीडियो की वास्तविक लोकेशन सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी हरभजन सिंह को आलोचना का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने बिना पुष्टि के वीडियो को पंजाब से जोड़ने पर सवाल उठाए। इस पूरे विवाद ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो को देखने के बाद क्या सिर्फ उसके ऑडियो या कैप्शन के आधार पर उसकी लोकेशन मान लेना सही है

प्यार समझकर जिस पर करती थी भरोसा, वो निकला AI का खेल! बॉयफ्रेंड का राज खुला तो हुआ ब्रेकअप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।