हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कैस्पियन कोबरा के काटने से हुई दो मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। एक हालिया रिसर्च के मुताबिक, 2020 और 2021 में इस सांप के डंक से दो लोगों की जान गई थी। शोधकर्ताओं ने इन घटनाओं को भारत में कैस्पियन कोबरा के काटने से हुई पहली दर्ज मानव मौतें बताया है। इनमें एक व्यक्ति की हालत इतनी तेजी से बिगड़ी कि करीब 30 मिनट में उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे ने 72 घंटे तक जिंदगी के लिए संघर्ष किया। इस रिपोर्ट ने सांप के जहर और मौजूदा इलाज की प्रभावशीलता को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं।
