पेड़ पर चढ़ना बचपन के खेल जैसा जरूर लगता है, लेकिन बड़े और ऊंचे पेड़ पर चढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसे में हिमाचल की कंटेंट क्रिएटर पूजा गुलेरिया का एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में पूजा करीब 50 फीट ऊंचे चीड़ के पेड़ पर इतनी आसानी से चढ़ती दिखाई दे रही हैं, जैसे वह कोई सीढ़ी हो। उनकी तेजी और संतुलन देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। खास बात यह है कि पूजा के लिए पेड़ पर चढ़ना कोई नया काम नहीं है।
