40 हजार से 1 करोड़: IIT पटना की सृष्टि श्रेया सिंह ने 2019 में apne गूगल इंटर्नशिप से 40 हजार रुपये कमाए थे। 2026 में अमेरिका में उनकी सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने 8 साल के सफर की पूरी कहानी बताई है। 40 हजार से 1 करोड़ तक का सफर। 2019 में इंटर्नशिप से शुरू हुई कमाई 2026 में 1 करोड़ के पार पहुंच गई।
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सृष्टि ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पिछले 8 साल की अपनी कमाई का पूरा हिसाब बताया है। इस वीडियो में उन्होंने साल दर साल बताया है कि कब उन्हें कितनी सैलरी मिली, कौन सी इंटर्नशिप से कितनी कमाई हुई और नौकरी बदलने पर पैकेज कैसे बढ़ा। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग उनकी इस जर्नी को काफी पसंद कर रहे हैं।
40 हजार से हुई थी शुरुआत, आज कमाई 1 करोड़ के पार
2019 में सृष्टि ने गूगल में इंटर्नशिप की। उन्हें कुल 40 हजार रुपये मिले। यही उनकी पहली कमाई थी। 2020 में दो और इंटर्नशिप कीं। पूरे साल में कुल 60 हजार रुपये कमाए। 2021 में ग्रेजुएशन पूरा किया और MBA में दाखिला लिया। इसी साल 2 महीने नौकरी भी की। इससे 1.5 लाख रुपये मिले, जो MBA की फीस में काम आए।
2 महीने की इंटर्नशिप ने बदल दिया खेल
2022 में बड़ा मौका मिला। Colgate-Palmolive में इंटर्नशिप मिली। यहां हर महीने 1.6 लाख रुपये स्टाइपेंड मिला। 2 महीने में कुल 3.2 लाख रुपये कमाए।
जुलाई 2023 में MBA के बाद पहली फुल टाइम नौकरी शुरू की। साल के बीच में जॉइन किया, इसलिए दिसंबर तक कमाई 15 लाख रुपये रही। 2024 में नौकरी बदली, जॉइनिंग बोनस भी मिला। उस साल कमाई बढ़कर 35 लाख रुपये हो गई। 2025 में कमाई 30 लाख रुपये रही। इस साल बोनस नहीं मिला था। इस दौरान उन्होंने Google, Accenture और P&G जैसी बड़ी कंपनियों के साथ काम किया।
अमेरिका जाते ही बदल गई कहानी
सबसे बड़ा बदलाव 2026 में आया। सृष्टि अमेरिका चली गईं। वहां एक फंडिंग वाले स्टार्टअप में ग्रोथ और मार्केटिंग की भूमिका संभाली। अब सालाना कमाई 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इंस्टाग्राम पर वह @iitiimunfiltered नाम से करियर और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी शेयर करती हैं।
40 हजार से 1 करोड़ तक का पूरा हिसाब
नौकरी बदलने और नए मौके तलाशने से आगे बढ़ा करियर
सृष्टि की कहानी बताती है कि सही समय पर सही मौका और लगातार सीखना करियर बदल सकता है। इंटर्नशिप, MBA, नौकरी बदलना और अमेरिका जाने का फैसला - हर कदम ने कमाई बढ़ाई। हालांकि, हर किसी का करियर अलग होता है। यह एक व्यक्ति की कहानी है, सफलता का तय फॉर्मूला नहीं।