Get App

ट्रेन में बच्चे के डायपर खत्म होते ही पिता ने उठाया ये कदम, रेलवे ने अगले स्टेशन पर कर दिया इंतजाम

ट्रेन में सफर के दौरान 6 महीने के बच्चे के डायपर खत्म हो गए, तो पिता ने मदद के लिए RailMadad पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद रेलवे ने जो किया, उसने सबका ध्यान खींच लिया। अगले स्टेशन पर बच्चे के लिए डायपर पहुंचा दिए गए। अब लोग इस सर्विस की जमकर चर्चा कर रहे हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 10:17 AM
ट्रेन में बच्चे के डायपर खत्म होते ही पिता ने उठाया ये कदम, रेलवे ने अगले स्टेशन पर कर दिया इंतजाम
इस घटना ने दिखाया कि यात्रियों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सफर के अनुभव को कितना बेहतर बना सकता है।

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को कई बार ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिनका अंदाजा पहले से लगाना मुश्किल होता है। खासकर छोटे बच्चे के साथ यात्रा कर रहे माता-पिता के लिए हर जरूरत का इंतजाम रखना जरूरी होता है। लेकिन सोचिए, सफर के बीच छह महीने के बच्चे के डायपर खत्म हो जाएं, तो क्या करेंगे? ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक यात्री ने मदद के लिए भारतीय रेलवे के RailMadad पोर्टल का सहारा लिया। इसके बाद रेलवे की ओर से जो कदम उठाया गया, उसने यात्री को राहत दी।

पिता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि कैसे उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हुई। अब यह मामला रेलवे की यात्री सहायता सेवा और यात्रियों की जरूरतों के प्रति उसकी जिम्मेदारी को लेकर चर्चा में है।

RailMadad पर शिकायत करते ही शुरू हुई मदद की प्रक्रिया

दरअसल, Debiprasad नाम के एक यात्री अपने छह महीने के बच्चे के साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान उनके पास छोटे आकार के डायपर खत्म हो गए। ऐसी स्थिति में उन्हें समझ नहीं आया कि आगे क्या किया जाए। आखिरकार उन्होंने भारतीय रेलवे के आधिकारिक शिकायत और सहायता प्लेटफॉर्म RailMadad का सहारा लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें