Get App

पार्ट-टाइम टीचिंग का कमाल: दुबई में रोज 3 घंटे ट्यूशन पढ़ाकर भारतीय महिला ने कमाए 1 लाख रुपये!

Dubai में रहने वाली वकील Chandni Malhotra ने 4 दिन में ट्यूशन से 1 लाख रुपये कमाए. वो महीने में सिर्फ 3-4 घंटे पढ़ाती हैं. पहला स्टूडेंट मिलने में 7-8 महीने लगे. उनके पास 10 साल का अनुभव और 8 डिग्रियां हैं. उन्होंने कहा परमिट से ही काम नहीं मिलता, भरोसा और पहचान बनानी पड़ती है. ट्यूशन में फीस और टाइम खुद तय कर सकते हैं. वीडियो वायरल होने पर लोगों ने उन्हें प्रेरणा बताया.

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 20, 2026 पर 4:45 PM
पार्ट-टाइम टीचिंग का कमाल: दुबई में रोज 3 घंटे ट्यूशन पढ़ाकर भारतीय महिला ने कमाए 1 लाख रुपये!

दुबई में रहने वाली भारतीय महिला चांदनी मल्होत्रा ने साइड इनकम का ऐसा तरीका बताया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. उन्होंने सिर्फ 4 दिन में कुछ घंटे ट्यूशन पढ़ाकर 4,800 AED यानी 1 लाख रुपये से ज्यादा कमा लिए.

चांदनी पेशे से वकील हैं और 'मल्होत्रा लीगल कंसल्टेंसी' की फाउंडर और CEO भी हैं. उनके पास 10 साल का पढ़ाने का अनुभव और 8 एकेडमिक डिग्रियां हैं. उन्होंने एक इंस्टाग्राम वीडियो में अपनी ट्यूशन जर्नी शेयर की है.

पहला स्टूडेंट मिलने में लगे 7-8 महीने

चांदनी ने बताया कि UAE में प्राइवेट ट्यूटर का परमिट मिलने के बाद भी उन्हें महीनों तक कोई स्टूडेंट नहीं मिला. पहला ट्यूशन मिलने में ही 7-8 महीने लग गए.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें