Krishna Janmashtami 2025: हर साल पूरी दुनिया में कृष्ण भक्त अपने प्रिय भगवान के जन्म का उत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के कारागार में भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। लेकिन इसी राज्य के जिले कुशीनगर में ये त्योहार पिछले 31 साल से नहीं मनाया गया है। इसके पीछे एक ऐसी दुखद घटना है, जिसे याद कर हर कोई सिहर उठता है। बता दें, इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा।
