शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मना रही हैं तो फूलों और मोर वाले हैंड मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। इसमें जाली और थ्री-डी डिजाइन भी शामिल हैं, जो हाथों को बेहद खूबसूरत बनाते हैं।
कुछ डिजाइन में महिला को अर्घ देते हुए दिखाया गया है। सोलह श्रृंगार की बारीकियां और उंगलियों पर दिए का पैटर्न इसे बेहद यूनिक बनाते हैं। दूसरे हाथ पर पेड़, मोर और महल का थ्री-डी डिज़ाइन भी बहुत सुंदर दिखाई देता है।
आजकल थ्री-डी मेहंदी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इसमें मोर, कमल और जाली के डिज़ाइन बारीकी से बनाए जाते हैं। ये डिज़ाइन करवा चौथ के लिए परफेक्ट विकल्प है और हाथों को आकर्षक बनाता है।
अगर आप ज्यादा भारी मेहंदी पसंद नहीं करती हैं, तो सिंपल और सोबर डिजाइन भी बेहतरीन विकल्प हैं। इसमें कमल के फूल, मोर, पत्तियां और हल्की जाली बनाकर हाथों की सुंदरता बढ़ाई जा सकती है।
कुछ खास डिजाइन में पति-पत्नी का चित्र बनाया जाता है। इसके चारों तरफ महल और झाड़ियों के पैटर्न को सजाकर इसे और भी आकर्षक बनाया जा सकता है। दूसरे हाथ पर महिला और मोर का चित्र भी इसे यूनिक लुक देता है।
करवा चौथ का दिन चांद और पति के लिए होता है। ऐसे में हाथों पर चांद की पूजा करते कपल की तस्वीर बनाना बेहद सुंदर विकल्प है। इसे महीन कोन से बनाना चाहिए ताकि डिजाइन और भी शानदार दिखे।
एक डिजाइन में हाथ पर हाथी का चित्र और उसके आसपास सुंदर फूल और पत्तियों की डिजाइन बनाई गई है। दूसरे हाथ में लहंगा पहने महिला का चित्र बनाकर चांद देखते हुए दिखाया गया है, जो बहुत ही आकर्षक लग रहा है।