Get App

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर इन यूनिक मेहंदी डिजाइन से खिल उठेगा आपका हाथ, जरूर करें ट्राई

Karwa Chauth Mehndi Designs: करवा चौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वे अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। महिलाएं इस मौके पर पारंपरिक श्रृंगार और अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगाती हैं

MoneyControl News
अपडेटेड Oct 06, 2025 पर 21:58
Karwa Chauth 2025:  करवा चौथ पर इन यूनिक मेहंदी डिजाइन से खिल उठेगा आपका हाथ, जरूर करें ट्राई

अगर आप सिंपल और खूबसूरत मेहंदी चाहती हैं, तो गोल फ्लोरल डिजाइन ट्राई करें। इसमें हथेली के बीच गोल आकृति बनाकर उसके चारों ओर छोटे डॉट्स या बेलें बनाई जाती हैं। यह डिजाइन आसान होने के साथ हाथों को पारंपरिक और सुंदर लुक देता है।

इन दिनों थ्री-डी मेहंदी डिजाइन का चलन ज्यादा है। इसमें मोर, कमल और जाली जैसे खूबसूरत पैटर्न बारीकी से बनाए जाते हैं। ये डिजाइन करवा चौथ के त्योहार को और खास बना देगा।

महिलाओं के बीच अरेबिक मेहंदी डिजाइन हमेशा पसंदिदा रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसे बेलें, पत्तियां और फूल से खूबसूरती से उकेरे जाते हैं। इसे आमतौर पर हाथों पर लंबाई में बनाई जाती है।

मंडला मेहंदी डिज़ाइन अपनी सुंदरता के साथ-साथ आध्यात्मिक महत्व के लिए भी जाना जाता है। इस डिजाइन में हथेली के बीच से एक गोल पैटर्न बनाया जाता है। ये पैटर्न दिखने में काफी सुंदर लगता है।

अगर आपका शादी के बाद पहला करवा चौथ मना रही है तो आप दुल्हन के पूरे हाथ का डिजाइन वाला मेहंदी लगवा सकती है। उंगलियों से लेकर एलबो तक ये डिजाइन काफी सुंदर लगती है।

आजकल कई महिलाएं भारी डिजाइनों की जगह हल्के और सादे मेहंदी पैटर्न पसंद करती हैं। ऐसे डिजाइनों में जालीदार या ज्योमेट्रिक आकृतियां बनाई जाती हैं, जो हाथों को एक स्टाइलिश और मॉडर्न लुक देती हैं।

कुछ खास मेहंदी डिजाइनों में पति-पत्नी की आकृतियां उकेरी जाती हैं, जिनके चारों ओर महल, बेल-बूटे या झाड़ियों जैसे पैटर्न बनाकर डिजाइन को और खूबसूरत बनाया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें