ट्रेडिशनल भारतीय डिजाइन: करवा चौथ पर ट्रेडिशनल मेहंदी डिजाइन भी खास रहते हैं। इनमें मोर, फूल और नाजुक जालीदार पैटर्न बनाए जाते हैं, जो हाथों को खूबसूरती से ढक देते हैं। ये डिजाइन भारतीय संस्कृति और कला की झलक पेश करते हैं।(Photo: Canva)
कपल पोर्ट्रेट मेहंदी: अगर आप मेहंदी में कुछ खास और व्यक्तिगत अंदाज चाहती हैं, तो कपल पोर्ट्रेट मेहंदी बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें दूल्हा-दुल्हन की झलक मेहंदी के डिजाइन में शामिल की जाती है।(Photo: Social Media)
दुल्हन के पूरे हाथ का डिजाइन: करवा चौथ पर दुल्हन जैसे पूरे हाथ की मेहंदी डिजाइन भी एक शानदार ऑप्शन है। इसमें उंगलियों से लेकर एल्बो तक बारीक पैटर्न बनाए जाते हैं, जिनमें चांद, मोर, कमल और अन्य सुंदर आकृतियां शामिल होती हैं।(Photo: Canva)
अरबी मेहंदी डिजाइन: अगर आप स्टाइलिश और अलग अंदाज चाहती हैं, तो अरबी मेहंदी डिजाइन बेहतरीन ऑप्शन है। इनमें गहरी लकीरें और बीच-बीच में खाली जगह होती है, साथ ही फूलों और पत्तियों के पैटर्न इन्हें और अट्रैक्टिव बनाते हैं।(Photo: Canva)
मिनिमल डिजाइन: अगर आप सादगी और स्टाइल एक साथ चाहती हैं, तो मिनिमल मेहंदी डिजाइन आपके लिए बिल्कुल सही हैं। इनमें छोटे-छोटे फूल या पैटर्न बनाए जाते हैं, जो अक्सर उंगलियों के पोरों या हाथ के पीछे सजाए जाते हैं। (Photo: Social Media)
दिल के आकार की मेहंदी: करवा चौथ के लिए दिल के आकार की मेहंदी डिजाइन एक खूबसूरत ऑप्शन है। इसमें दोनों हथेलियों पर दिल बनाया जाता है। ये डिजाइन प्यार और साथ का अनोखा प्रतीक माना जाता है।
(Photo: Canva)
चेक्स पैटर्न: इन दिनों चेक्स पैटर्न वाली मेहंदी खूब ट्रेंड में है। इसे मंडला डिजाइन के बीच सजाने पर हाथ और भी सूंदर दिखते हैं। (Photo: Canva)
मंडला मेहंदी डिजाइन: मंडला मेहंदी डिजाइन अपनी खूबसूरती के साथ-साथ आध्यात्मिक महत्व भी रखता है, क्योंकि यह ब्रह्मांड का प्रतीक माना जाता है। इसमें हथेली के बीच से गोल पैटर्न शुरू होता है और धीरे-धीरे बाहर की ओर फैलता है। (Photo: Canva)