VIDEO: राहुल गांधी ने वीडी सतीशन के कान में क्या कहा कि स्टेज पर वो तुरंत हो गए हाइपर एक्टिव और किया ये काम

Kerala CM Oath-Taking: केरल के नए सीएम वीडी सतीशन के अलावा उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को भी राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य लोग शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे

अपडेटेड May 18, 2026 पर 11:26 AM
Story continues below Advertisement
Kerala CM Oath-Taking: राहुल गांधी और केरल के नए सीएम वीडी सतीशन का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

Kerala CM Oath-Taking: केरल में वीडी सतीशन ने सोमवार (18 मई) को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल के नेता को पद की शपथ दिलाई। सतीशन ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। सतीशन के अलावा उनके 20 सदस्यीय मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों को भी राज्यपाल द्वारा शपथ दिलाई गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य लोग शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित थे।

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, वामपंथी नेता और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रतिनिधि भी समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के लिए केरल भर से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता राज्य की राजधानी पहुंचे।

केरल में 140 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव 9 अप्रैल को हुए थे, जिनके परिणाम चार मई को घोषित किए गए। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) ने 102 सीट जीतीं। जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) को 35 और BJP को तीन सीट मिलीं।


राहुल गांधी और सतीशन का वीडियो वायरल

इस बीच, केरल सीएम के शपथग्रहण समारोह से एक शानदार वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी केरल के नए सीएम वीडी सतीशन के कान में कुछ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, राहुल ने नए सीएम के कान में क्या कहा ये साफ नहीं हो पाया है।

केरल के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने से एक दिन पहले रविवार को सतीशन ने जाने-माने कार्डिनल मोरन मोर बेसेलियोस क्लीमिस से मुलाकात की, जिन्हें क्लीमिस बावा के नाम से भी जाना जाता है। कार्डिनल फिलहाल सिरो-मलंकारा कैथोलिक चर्च के मेजर आर्कबिशप-कैथोलिकोस और त्रिवेंद्रम के मेजर आर्कबिशप के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।

इन मंत्रियों ने ली शपथ

नई सरकार 21 सदस्यीय कैबिनेट के साथ अपना कार्यभार संभालेगी, जिसमें मुख्यमंत्री भी शामिल है। 20 सदस्यों वाली कैबिनेट में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन, ए.पी. अनिल कुमार और KPCC प्रमुख सन्नी जोसेफ शामिल हैं। वहीं, IUML के वरिष्ठ नेता पी.के. कुन्हालीकुट्टी, RSP नेता शिबू बेबी जॉन, केरल कांग्रेस नेता मॉन्स जोसेफ, केरल कांग्रेस (जैकब) नेता अनूप जैकब और CMP नेता सी.पी. जॉन ने भी शपथ ली।

ये भी पढ़ें- Kerala CM Satheesan: केरल में वामपंथी राज खत्म, कांग्रेस शासन शुरू...वीडी सतीशन ने ली सीएम पद की शपथ, देखें मंत्रियों की लिस्ट

CMP नेता जॉन और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) नेता एन. शमसुद्दीन, के.एम. शाजी, पी.के. बशीर और वी.ई. अब्दुल गफूर भी कैबिनेट में शामिल नए चेहरों में शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेस नेता पी.सी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन, बिंदु कृष्णा, टी. सिद्दीकी, के.ए. तुलसी और ओ.जे. जनीश भी पहली बार मंत्री बनने वालों की लिस्ट में शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।