Kunal Kamra Gaddar Remark Row: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नाम लिए बिना की गई विवादित टिप्पणी को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। मामले को लेकर मुंबई की खार पुलिस ने कॉमेडियन को पूछताछ के लिए समन भेजा है। पुलिस ने कामरा को मामले की जांच के लिए उपस्थित होने के लिए समन भेजा है। कामरा महाराष्ट्र से बाहर हैं। इसलिए यह समन उन्हें व्हाट्सएप पर भी भेजा गया है। कुणाल कामरा को मंगलवार सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। खार पुलिस की एक टीम सोमवार को कुणाल कामरा के घर गई और उनके माता-पिता को भी समन की एक कॉपी दी।
