Mahua Moitra Video: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने एक फ्लाइट में कुछ यात्रियों पर कथित तौर बदसलूकी का आरोप लगाया है। टीएमसी सांसद को उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब इंडिगो फ्लाइट के अंदर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत के बाद फ्लाइट में यात्रियो ने महुआ मोइत्रा और TMC के खिलाफ 'चोर-चोर' के नारे लगाए।
