क्रिसमस एक ऐसा विशेष त्योहार है, जो पूरी दुनिया में खुशियों और उत्साह की लहर फैलाता है। ये ईसा मसीह के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है, लेकिन इसे केवल एक धार्मिक पर्व के रूप में ही नहीं देखा जाता। आज क्रिसमस हर उस व्यक्ति द्वारा मनाया जाता है जो प्रेम, मित्रता और भाईचारे को महत्व देता है। ये त्योहार हर उम्र और हर धर्म के लोगों के बीच एकता और अपनेपन की भावना को मजबूत करता है। क्रिसमस का असली मतलब सिर्फ उपहार बांटना या सजावट करना नहीं है। ये त्योहार हमें अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताने, उनके प्रति आभार व्यक्त करने और प्यार साझा करने का अवसर देता है। इस दिन लोग खुशियां बाटते हैं, जरूरतमंदों की मदद करते हैं और अपने दिलों को दूसरों के लिए खोलते हैं।
