MP Viral News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली दर्दनाक घटना सामने आई है। राजगढ़ के एक कारोबारी पति-पत्नी ने गोद ली हुई ढाई साल की बेटी को कथित तौर पर 'मनहूस' मानकर श्योपुर नेशनल हाईवे-552 पर फेंक दिया। कपल को लगता था कि ढाई साल की बच्ची उनके लिए 'अशुभ' है। उसे गोद लेने के बाद कारोबार घाटे में जा रहा है। इसके बाद कपल उसे मनहूस मानकर सुनसान हाईवे पर छोड़कर चले गए।
