Get App

Viral Video: 'तुम यहां से चले जाओ...'; मुंबई में ट्रैफिक जाम से नाराज महिला महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पर भड़की! अधिकारियों को भी लगाई फटकार

Mumbai Viral Video: मंगलवार (21 अप्रैल) को मुंबई के वर्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक अप्रत्याशित टकराव हो गया। ट्रैफिक में हुई रुकावटों से एक स्थानीय महिला का गुस्सा भड़क उठा। महिला ने सरेआम महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन को फटकार लगाई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 10:02 AM
Viral Video: 'तुम यहां से चले जाओ...'; मुंबई में ट्रैफिक जाम से नाराज महिला महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन पर भड़की! अधिकारियों को भी लगाई फटकार
Mumbai Viral Video: आरक्षण विधेयक पर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी मंत्री से महिला ने कहा कि तुम बाहर निकलो, यहां जाम लगा रहे हो

Mumbai Viral Video: मुंबई के वर्ली इलाके में मंगलवार (21 अप्रैल) को महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक जाम को लेकर भारी बवाल हो गया। ट्रैफिक में हुई रुकावटों से नाराज एक स्थानीय महिला ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री गिरीश महाजन को फटकार लगाई। यह घटना उस समय हुई, जब महाजन विरोध के दौरान विपक्षी दलों को निशाना बनाते हुए एक रैली में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

इस विधेयक का उद्देश्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को जल्द से जल्द लागू करना था। प्रदर्शन के दौरान ट्रैफिक जाम से गुस्साई महिला ने सड़कों को बाधित करने और यात्रियों को असुविधा पहुंचाने के लिए मंत्री पर चिल्लाई। महिला ने महाजन से कहा, "यहां से चले जाओ। तुम जाम लगा रहे हो...।" महिला ने पूछा कि वाहनों की आवाजाही बाधित करने के बजाय रैली पास के किसी खुले मैदान में क्यों नहीं की जा सकती।

जब महाजन ने उन्हें शांत करने का प्रयास किया, तब भी महिला ने अपना क्रोध जारी रखते हुए कहा, "क्या तुम्हें समझ नहीं आया? तुम्हें क्या हो गया है? सैकड़ों लोग इंतजार कर रहे हैं।" पुलिस के एक अधिकारी ने जब हस्तक्षेप किया, तो वह भड़क उठी। उसने बात करने से इनकार कर दिया। महिला ने कहा कि कोई उससे बात न करे।

कांग्रेस हुई हमलावर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें